{"_id":"67c5edd50e2e512cc700e5dc","slug":"fraud-case-filed-against-5-people-including-bank-manager-mathura-news-c-369-1-mt11002-126071-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बैंक प्रबंधक समेत 5 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बैंक प्रबंधक समेत 5 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर कोतवाली में कृष्णानगर स्थित यूनियन बैंक प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सौंख रोड सुखदेव नगर निवासी देवेश कुमार सिसौदिया ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 अगस्त-2024 को कृष्णानगर स्थित बैंक ने सोने के आभूषणों की नीलामी की थी। नीलामी में उन्होंने दो सोने के कंगन (70.30 ग्राम), सोने का हार, सोने का लॉकिट, दो कानों के झुमके करीब (63.610 ग्राम) खरीदे।
पीड़ित ने बताया कि नीलामी में आगरा, शाहगंज की कोल्हाई गली निवासी चंद्रशेखर अग्रवाल, उनका बेटा इंद्रकुमार अग्रवाल दो साथियों के साथ मिले। आरोप है कि बैंक में नीलामी से पूर्व चंद्रशेखर और इन्द्रकुमार ने बैंक से बाहर आकर बताया कि सोना 22 कैरेट का है। सोने की सुनार से जांच कराई तो पता चला कि उसके साथ सभी ने मिलकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
सोना केवल चार कैरेट का है। इसकी बाजार में कीमत केवल डेढ़ लाख रुपये है। अपने साथ ठगी होने पर बैंक प्रबंधक ब्रज मोहन मीना से बात की तो उन्होंने बताया कि इसमें बैंक की कोई कमी व लापरवाही नहीं है। इसकी तहरीर पुलिस को दी। सुनवाई न होने पर कोर्ट के शरण ली।