फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four properties sealed for non-payment of taxes.

Mathura News: टैक्स जमा नहीं कराने पर चार संपत्ति सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four properties sealed for non-payment of taxes.
बलदेव रोड पर बकाएदारों की संपत्ति सील करती नगर निगम की टीम।
मथुरा। एक लाख से अधिक टैक्स बकाया होने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने लक्ष्मीनगर में चार बकाएदारों की संपत्ति सील की है। बकाया टैक्स जाम कराने के लिए चेतावनी नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बीते माह नगर निगम ने करीब तीन सौ से अधिक बड़े बकायेदारों को टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया था। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को नोटिस भेजकर टैक्स जमा कराने के लिए कहा है। इसमें कुछ पर एक लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। लक्ष्मीनगर में चार बकायेदारों की संपत्ति सील की गई है। इसमें रामवीर पर 1.9 लाख, मूलचंद पर 2.14 लाख, बृजेश पर 1.10 लाख, योगेश चौधरी पर 1.40 लाख और संगी हाॅस्पीटल पर 1.20 का टैक्स बकाया है। संगी हॉस्पीटल ने 1.20 लाख रुपये का चेक निगम की टीम को दे दिया। अन्य चारों पर कार्रवाई की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बकायेदारों से 31 जनवरी तक टैक्स जमा कराने को कहा है। एक फरवरी से टैक्स के साथ ब्याज भी जमा कराना होगा। टीम में अधीक्षक सर्वेश यादव, राजस्व निरीक्षक आशीष सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed