{"_id":"61798ee806c8aa46ce00a298","slug":"four-miscreants-involved-in-mobile-robbery-worth-seven-crore-rupees-arrested-four-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सात करोड़ कीमत के मोबाइल लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सात करोड़ कीमत के मोबाइल लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार, चार फरार
Thu, 28 Oct 2021 08:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:34 AM IST
सार
एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार पुलिस टीम नोएडा की एसटीएफ के साथ घटना का खुलासा करने में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल कैंटर लूट में शामिल बदमाश फरह क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि चार बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : Twitter/@mathurapolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना फरह के रैपुराजाट से कैंटर में सवार हुए दो बदमाशों ने झांसी के आसपास हुई मोबाइल लूट का खुलासा पुलिस ने खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से 47 मोबाइल और लूट में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार बरामद की है। लूट में शामिल चार बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने पांच अक्तूबर को सुबह सात बजे ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित ओप्पो फैक्टरी से करीब सात करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बंगलूरू के लिए कैंटर से भेजे गए थे। इस कैंटर को मनीष यादव निवासी गांव मनिकपुर फर्रूखाबाद चला रहा था। जब यह कैंटर फरह थाना क्षेत्र में रैपुराजाट के समीप पहुंचा तो दो बदमाश सवारी बनकर सवार हुए। बबीना टोल पार करके ढाबे पर उतरने के लिए कहकर बैठ गए। रात दस बजे करीब जब कैंटर ने बबीना टोल प्लाजा पार किया तो बदमाशों ने चालक मनीष यादव को कब्जे में लेकर उसके मुंह को कपड़े से बांध दिया। उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चालक को बंधक बनाकर मध्य प्रदेश के मानपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमरसा जिला श्योपुर में फेंक गए और कैंटर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कैंटर में करीब सात करोड़ रुपये कीमत के 8,990 फोन थे। इस मामले में ओप्पो कंपनी के मैनेजर सचिन मानव निवासी प्लॉट नंबर 1, कासना ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार पुलिस टीम नोएडा की एसटीएफ के साथ घटना का खुलासा करने में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल कैंटर लूट में शामिल बदमाश फरह क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि चार बदमाश फरार हो गए। जब उनसे पूछताछ की गई तो चारों युवकों ने पांच अक्तूबर को मोबाइल से भरे कैंटर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम पता रोनी उर्फ रोहित धारीवाल पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी गांव फतेहपुर थाना बिलासपुर नूंह मेवात, केवल पुत्र स्व. राजेंद्र कुमार निवासी गांव नैनवाल थाना मानेसर गुरुग्राम, राकेश कुमार यादव पुत्र गंगाराम यादव निवासी ख्वासपुर थाना फरूखनगर गुरुग्राम एवं गौरव बंसल पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी अनाज मंडी मैन रोड थाना ताऊडू नूंह मेवात बताया है। जबकि फरार युवकों के नाम सलीम निवासी घुरावली थाना उटावर नूंह मेवात, नदीम उर्फ इस्लाम पुत्र हजर अहमद निवासी सबरस थाना तावडू नूहं मेवात एवं नियाजू उर्फ नियाज पुत्र नामालूम निवासी डीगरी थाना तावडू नूंह मेवात हैं।