फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four miscreants involved in mobile robbery worth seven crore rupees arrested four absconding

मथुरा: सात करोड़ कीमत के मोबाइल लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार, चार फरार

Thu, 28 Oct 2021 08:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Oct 2021 08:34 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार पुलिस टीम नोएडा की एसटीएफ के साथ घटना का खुलासा करने में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल कैंटर लूट में शामिल बदमाश फरह क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि चार बदमाश  फरार हो गए।

विज्ञापन
four miscreants involved in mobile robbery worth seven crore rupees arrested four absconding
पकड़े गए बदमाश - फोटो : Twitter/@mathurapolice

विस्तार

थाना फरह के रैपुराजाट से कैंटर में सवार हुए दो बदमाशों ने झांसी के आसपास हुई मोबाइल लूट का खुलासा पुलिस ने खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से 47 मोबाइल और लूट में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार बरामद की है। लूट में शामिल चार बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने पांच अक्तूबर को सुबह सात बजे ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित ओप्पो फैक्टरी से करीब सात करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बंगलूरू के लिए कैंटर से भेजे गए थे। इस कैंटर को मनीष यादव निवासी गांव मनिकपुर फर्रूखाबाद चला रहा था। जब यह कैंटर फरह थाना क्षेत्र में रैपुराजाट के समीप पहुंचा तो दो बदमाश सवारी बनकर सवार हुए। बबीना टोल पार करके ढाबे पर उतरने के लिए कहकर बैठ गए। रात दस बजे करीब जब कैंटर ने बबीना टोल प्लाजा पार किया तो बदमाशों ने चालक मनीष यादव को कब्जे में लेकर उसके मुंह को कपड़े से बांध दिया। उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चालक को बंधक बनाकर मध्य प्रदेश के मानपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमरसा जिला श्योपुर में फेंक गए और कैंटर लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


कैंटर में करीब सात करोड़ रुपये कीमत के 8,990 फोन थे। इस मामले में ओप्पो कंपनी के मैनेजर सचिन मानव निवासी प्लॉट नंबर 1, कासना ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार पुलिस टीम नोएडा की एसटीएफ के साथ घटना का खुलासा करने में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल कैंटर लूट में शामिल बदमाश फरह क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि चार बदमाश  फरार हो गए। जब उनसे पूछताछ की गई तो चारों युवकों ने पांच अक्तूबर को मोबाइल से भरे कैंटर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम पता रोनी उर्फ रोहित धारीवाल पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी गांव फतेहपुर थाना बिलासपुर नूंह मेवात, केवल पुत्र स्व. राजेंद्र कुमार निवासी गांव नैनवाल थाना मानेसर गुरुग्राम, राकेश कुमार यादव पुत्र गंगाराम यादव निवासी ख्वासपुर थाना फरूखनगर गुरुग्राम एवं गौरव बंसल पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी अनाज मंडी मैन रोड थाना ताऊडू नूंह मेवात बताया है। जबकि फरार युवकों के नाम सलीम निवासी घुरावली थाना उटावर नूंह मेवात, नदीम उर्फ इस्लाम पुत्र हजर अहमद निवासी सबरस थाना तावडू नूहं मेवात एवं नियाजू उर्फ नियाज पुत्र नामालूम निवासी डीगरी थाना तावडू नूंह मेवात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed