फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four killed, one injured in two separate bike accidents

दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में चार की मौत, एक घायल

Sat, 17 Jul 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four killed, one injured in two separate bike accidents
महावन (मथुरा)। थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। एक बाइक दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई। इसमें बहन, भाई की मौत हो गई। एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य बाइक दुर्घटना लक्ष्मी नगर से गोकुल गोशाला के मध्य में हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 7 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 114 के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची महावन पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थानाध्यक्ष महावन मनोज कुमार शर्मा ने बताया यमुना एक्सप्रेस वे पर सुमित पुत्र रामकृपाल निवासी सकरौली एटा अपनी बहन नीतू एवं किरन आगरा के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से तैमूर नगर दिल्ली लौट रहे थे। सुमित की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुमित (21) एवं नीतू (19) की मौके पर मौत हो गई। बड़ी बहन किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी घटना लक्ष्मीनगर-महावन रोड पर हुई। बाइक सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़ कर भाग गया। बृहस्पतिवार देर शाम मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती स्कूल के पास बाइक से दो व्यक्ति अमित कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी श्यामसुंदर कॉलोनी यमुना बाग एवं उसका साथी घड़ी अकबर बलदेव निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू महावन से लक्ष्मीनगर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक में उनकी बाइक घुस गई। हादसे में अमित कुमार की मौके पर मौत हो गई। शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल शैलेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपचार के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। महावन थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवारों के पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed