{"_id":"6505f72a0bc2703fda020184","slug":"four-including-three-youth-from-aligarh-died-in-road-accident-mathura-news-c-29-1-noi1022-135080-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सड़क हादसे में अलीगढ़ के तीन युवकों सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सड़क हादसे में अलीगढ़ के तीन युवकों सहित चार की मौत
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-दिल्ली हाईवे पर जैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक अलीगढ़ के और बिहार निवासी एक ट्रक चालक शामिल हैं। कार से शराब की एक बोतल भी बरामद हुई।
निशित बंसल (27) पुत्र स्वः अरुण कुमार बंसल निवासी सारसौल, अलीगढ़, आलोक दयाल (30) पुत्र सोनी सुनील दयाल निवासी अलीगढ़, आकाश तोमर (26) पुत्र देव प्रकाश तोमर निवासी गोविंदपुर, अलीगढ़, कमल वर्मा (29) पुत्र कुलदीप वर्मा निवासी इगलास, अलीगढ़ और विशाल वर्मा (31) पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी साईं विहार, अलीगढ़ कार से शुक्रवार रात कोसी के कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे।
करीब एक बजे दिल्ली-मथुरा हाईवे पर चौधरी ढाबे के सामने अपना ट्रक खड़ा कर जा रहे चालक अजीत कुमार (30) पुत्र भोलाशाह निवासी छपरा, बिहार को कार ने रौंद दिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर किसी वाहन में जा घुसी। इससे अजीत कुमार के अलावा कार सवार निशित बंसल, आलोक दयाल और आकाश तोमर की मौत हो गई। पुलिस ने कार से शवों को निकाला और घायल विशाल व उसके साले कमल वर्मा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।