फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four cyber thugs including history sheeter arrested

Mathura News: हिस्ट्रीशीटर सहित चार साइबर ठग दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four cyber thugs including history sheeter arrested
गोवर्धन (मथुरा)। थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनसे ठगी में प्रयोग होने वाले मोबाइल सहित नगदी बरामद की है। यह लोग फोन पर खुद को पहचान वाला बताकर लोगों से पैसे डलवाकर ठगी कर रहे थे। आरोपी शाकिर पर गोरखपुर के थाना कैंट में वर्ष 2020 व 2021 में कई मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर में पाबंद है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी पुलिस बल के साथ बरसाना मार्ग पर गश्त कर रहे थे। मड़ौरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित खेत पर जिलसाद, आदिल, रोबिन, शाकिर निवासीगण गांव मड़ौरा, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 19 हजार दो सौ रुपये नगद, चार मोबाइल, 13 फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र, दो एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आरोपी फोन पर पहचान वाला बनकर ठगी करते हैं। फेसबुक आदि सोशल साइट्स आदि से नंबर आदि की जानकारी जुटाकर यह लोगों के व्हाट्सअप पर कॉल कर मजबूरी बताकर अवैध रूप से पैसा क्युआर कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से फर्जी खातों में डलवा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार, राजीव तोमर, राजीव गौतम, हरेंद्र मलिक, सौरभ दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed