{"_id":"6a3c2563062b6d86900da894","slug":"four-arrested-in-enmity-attack-main-accused-still-large-mathura-news-c-412-1-mt21013-9219-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रंजिशन हमले में चार नामजद गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रंजिशन हमले में चार नामजद गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन
फोटो 1: थाना मगोर्रा में पुलिस कार्यवाही के दौरान चारो हमलावर व पुलिस कर्मी
सौंख। रंजिश के चलते युवक पर हमले के चार नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हमले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। पुलिस घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत अन्य नामजदों की तलाश में जुटी है।
मगोर्रा पुलिस ने विगत दिनों गांव बछगांव में लाठी-डंडे और तमंचे से हमले के मामले में पुलिस ने कुम्हेर मार्ग से मंगलवार देर रात सौरभ, गौरव, अजीत सिंह और पालेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस मुख्य आरोपी और अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी महताप सिंह के पुत्र सचिन कुमार से गांव के ही देवेंद्र व उसके परिजन रंजिश मानते है। सोमवार शाम सचिन घर से चौपाल के लिए जा रहे थे। सभी गांव के नामजदों ने धारदार हथियार और तमंचे से हमला कर दिया। नामजद देवेंद्र ने सचिन पर तमंचे से फायर भी किया था। इस दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने देवेंद्र उर्फ देवा, अजीत, गौरव, सौरव, पालेंद्र, हाकिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते हुए युवक पर हमले में पुलिस ने चार नामजदों को गिरफ्तार किया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।