फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four accused of attack on soldiers arrested

Mathura News: सिपाहियों पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Four accused of attack on soldiers arrested
मथुरा। आपसी झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 4 हमलावरों को बलदेव पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वारदात थाना बलदेव के गांव गौंठा की है।
विज्ञापन

बुधवार को डायल 112 के माध्यम से पीआरवी पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि गांव गौंठा में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पीआरवी कर्मियों के साथ धक्कामुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना पीआरवी कर्मियों ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक बलदेव संजय कुमार त्यागी को दी। उन्होंने दरोगा परवेंद्र कुमार के साथ पुलिस बल मौके पर भेजा। तब तक पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले चारों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बलदेव पुलिस ने दबिश देकर सुबह 10 बजे आरोपी खुनिया और रामसहाय सहित 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शशि पत्नी पूरन निवासी गौंठा ने सूचना दी कि रास्ता निकलने को लेकर देवेंद्र खुनिया और रामसहाय, दो महिलाएं झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पीआरवी पुलिसकर्मियों ने जब शिकायतकर्ता पक्ष को बचाया तो दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में शिकायतकर्ता के पति पूरन निवासी ग्राम गौंठा (दघेंटा ) थाना बल्देव ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed