{"_id":"69ddc3ce7a691786e2056e8e","slug":"former-union-minister-ashwini-choubey-described-modi-as-ram-and-nitish-as-lakshman-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मोदी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण', अश्विनी चाैबे बोले- बिहार में पूरा होगा पंडित दीनदयाल का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मोदी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण', अश्विनी चाैबे बोले- बिहार में पूरा होगा पंडित दीनदयाल का सपना
Tue, 14 Apr 2026 10:04 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:04 AM IST
सार
मथुरा पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मोदी जी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण हैं। ये राम-लक्ष्मण की जोड़ी देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चाैबे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नए मुख्यमंत्री को शपथ लेने में कुछ ही घंटे बचे हैं। जल्द ही बिहार मे बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा और एनडीए की सरकार बनेगी। पंडित दीनदयाल का सपना साकार होगा। ये बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहीं। वह मथुरा के फरह स्थित गो ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे थे। यहां महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण करा रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपातकाल के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ था। देश की प्रगति में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी है। अब नीतीश कुमार राज्यसभा में आकर देश को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। मोदी जी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण हैं। ये राम-लक्ष्मण की जोड़ी देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल 1968 में बिहार आ रहे थे तभी रास्ते में उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। आज दीनदयाल जी की परिकल्पना साकार होने जा रही है कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन