फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former President Ramnath Kovind will not be able to drench in colors

Mathura News: रंगों में सराबोर नहीं हो पाएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Former President Ramnath Kovind will not be able to drench in colors
मथुरा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने का प्लान टल गया है। उनका बृहस्पतिवार से शनिवार तक ब्रज की लठामार व लड्डू होली में शामिल होने का प्लान था, लेकिन सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने रंगोत्सव में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि अधिकारी प्लान निरस्त होने का अन्य कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, 6 से 8 मार्च तक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वृंदावन व बरसाना और गोवर्धन समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने का प्लान था। इसके साथ ही बरसाना में लड्डू व लठामार होली में भी शामिल होना था। 7 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन को सीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौती साबित होगी। इसलिए जिला प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति के प्लान को टाल दिया है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी पूर्व राष्ट्रपति के आने का प्लान टलने का अन्य कारण बता रहे हैं। अब होली के बाद उनके मथुरा आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed