फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former madhya pradesh chief  minister uma bharti vrindavan visit

UP: 'एक रहोगे तो बचोगे', पूर्व सीएम उमा भारती ने दिया एकजुटता का संदेश; यूजीसी पर सरकार के लिए कही ये बात

Mon, 13 Apr 2026 07:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Apr 2026 07:28 PM IST
सार

मध्ययप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने देश में गौ रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए देवी मां से प्रार्थना की। उन्होंने दर्शन करने के बाद वृंदावन में यमुना नदी में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
Former madhya pradesh chief  minister uma bharti vrindavan visit
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने यूजीसी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने निश्चित रूप से इस पर काफी विचार किया होगा, लेकिन भविष्य में और मंथन की आवश्यकता हो सकती है। समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हमें समाज को विभाजित होने से बचाना है। एक रहोगे तो बचोगे, बंटे रहोगे तो कटोगे के सिद्धांत पर चलते हुए हमें बंटने का कोई काम नहीं करना चाहिए। यदि कोई समाज को बांटने की कोशिश करता है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसे रोकें।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने सोमवार को वृंदावन में कात्यायनी देवी मंदिर में पत्रकारों से कही। उन्होंने यहां देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां देश में गौ रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए देवी मां से प्रार्थना की। उन्होंने दर्शन करने के बाद वृंदावन में यमुना नदी में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय बाद ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ है, जिससे न केवल हम, बल्कि स्वयं यमुना मैया भी दुखी होंगी। हादसे की जिम्मेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाव की क्षमता और लापरवाही जैसे बिंदु जांच का विषय हैं, जिस पर प्रशासन काम कर रहा होगा। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से इनकार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed