{"_id":"66c3355430b467822008fbd8","slug":"former-cm-uma-bharti-reached-baldev-visited-dauji-maharaj-and-presented-him-rakhi-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पूर्व सीएम उमा भारती ने दाऊजी महाराज को भेंट की राखी; बोलीं- बड़े भैया के दर्शन कर धन्य हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पूर्व सीएम उमा भारती ने दाऊजी महाराज को भेंट की राखी; बोलीं- बड़े भैया के दर्शन कर धन्य हो गई
Mon, 19 Aug 2024 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:42 PM IST
सार
पूर्व सीएम उमा भारती बलदेव पहुंची। यहां उन्होंने दाऊजी महाराज को राखी भेंट की। दर्शन करके आशीर्वाद दिया। कहा कि बड़े भैया के दर्शन कर धन्य हो गई।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती बलदेव पहुंची
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंचीं। उन्होंने श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्री दाऊजी के दर्शन किए। उन्होंने बड़े भैया श्री दाऊजी को राखी भेंट करके आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर के सेवायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
उमा भारती ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज मेरे बड़े भैया हैं। उनको राखी बांधने आई हूं। जैसे पूरे देश की बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं, उसी तरह से मैं भी बड़े भैया श्री दाऊजी को राखी बांधती हूं। भैया दौज पर भी आने को कहा। कहा कि भैया के घर आने पर बड़ा ही आनंद आया। मैं यहां आकर धन्य हो गई।
विज्ञापन
सेवायतों ने बड़े भैया श्री दाऊजी की ओर से प्रसाद स्वरूप चांदी का सिक्का भेंट किया। उन्होंने इस सिक्के को बार-बार सिर माथे से लगाया। उसे आशीर्वाद स्वरूप स्वीकार किया। इससे पहले उमा भारती का स्वागत माला पटुका व प्रसाद से किया गया।
इस दौरान मुरारी लाल पांडेय, गोपाल प्रसाद पांडेय, बैकुंठ नाथ पांडेय, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, माधव पांडेय, योगेश पांडेय, राजेश पांडेय, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, नायाब तहसीलदार साविका शर्मा आदि मौजूद रहे।