फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   formal complaint lodged against Dinesh Phalahari who had alleged scam at Shri Krishna Janmasthan Temple

UP: अयोध्या के बाद मथुरा में चढ़ावे पर फजीहत, घोटाले का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी महाराज के खिलाफ तहरीर

Thu, 18 Jun 2026 10:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 18 Jun 2026 10:01 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक ने तहरीर सौंपकर दिनेश फलाहारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दिनेश फलाहारी का कहना कि दबाव बनाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
formal complaint lodged against Dinesh Phalahari who had alleged scam at Shri Krishna Janmasthan Temple
दिनेश फलाहारी महाराज। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में हुए गबन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे में गबन के मामले में दिनेश फलाहारी महाराज के आरोपों को निराधार बताते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान कटरा केशवदेव के उप प्रबंधक ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही फर्जी ट्रस्ट बनाकर श्रद्धालुओं से दान वसूलने और 20 लाख की चौथ मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


उपप्रबंधक अनुराग पाठक ने गोविंद नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि गोवर्धन के महमदपुर निवासी दिनेश शर्मा उर्फ दिनेश फलाहारी पर पहले से ही धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि दिनेश शर्मा ने भक्तों और दानदाताओं को भ्रमित कर अवैध रूप से चंदा वसूलने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया। इस न्यास के माध्यम से वह लगातार मोटी धनराशि एकत्र कर उसका निजी स्वार्थों में प्रयोग कर रहे हैं। इस अवैधानिक कृत्य का विरोध किया तो दिनेश फलाहारी ने अपने गुर्गों के माध्यम से संस्थान के अधिकारियों को मारने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की चौथ मांगी।
विज्ञापन


 

संस्थान के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया तो वह मीडिया और सोशल मीडिया पर संस्थान के प्रबंधन तंत्र और कर्मचारियों के खिलाफ गबन, घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाने शुरू कर दिए। वह फर्जी दस्तावेज के सहारे धर्मनिष्ठ जनता से छल-कपट कर रहे हैं। उपप्रबंधक ने एसएसपी श्लोक कुमार को तहरीर सौंपकर दिनेश फलाहारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दिनेश फलाहारी का कहना कि दबाव बनाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह है मामला
दिनेश फलाहारी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। कहा था कि जानबूझकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं, ताकि भक्तों द्वारा दिए गए दान को खुर्द-बुर्द किया जा सके। दावा किया कि कभी स्कूटर से आने वाले मंदिर के कर्मचारी आज आलीशान कोठियों और लग्जरी गाड़ियों के मालिक बन चुके हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed