फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   forget about safety getting death threats even police is unable to help

प्यार पर जमाने की बुरी नजर: सुरक्षा तो छोड़िए...मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस भी नहीं कर पा रही मदद

Sat, 14 Dec 2024 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 03:40 PM IST
सार

मथुरा स्थित बरसाना थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक-युवती ने परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की। इस प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई। सुरक्षा तो नहीं मिली लेकिन अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। 
 

विज्ञापन
forget about safety getting death threats even police is unable to help
दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक-युवती ने परिजनों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया। विवाह के बाद दोनों गांव में आए तो यहां से दबंगों ने उन्हें भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन




दबंगों ने हाईवे थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पंचायत कर दोनों को अलग रहने का फरमान जारी किया और दंडस्वरूप ससुरालियों से 15 लाख रुपये की नकदी भी ले ली। सुरक्षा और रुपये वापसी के लिए दंपती पुलिस के चक्कर लगा रहा है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शिकायत पर इलाका पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बलदेव के चौथाई पाड़ा निवासी मनीषा पांडेय ने बताया कि 8 नवंबर 2024 को उसने बरसाना थाना क्षेत्र के गांव पेलखू निवासी ध्रुव पांडेय से प्रेम विवाह किया। विवाह से दोनों के परिजन नाराज थे। 24 नवंबर को बलदेव के कुछ दबंगों ने हाईवे थाना क्षेत्र के एक होटल में पंचायत की। पंचायत में आसपास के कई गांव के प्रधान शामिल हुए। पंचायत ने फैसला सुनाया कि दोनों एक साथ नहीं रहेंगे। विरोध करने पर पति ध्रुव पांडेय, जेठ, ससुर व अन्य के साथ मारपीट की और दंड स्वरूप 15 लाख रुपये की नकदी भी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों ने ससुरालियों का गांव में हुक्का पानी बंद कर समाज से अलग कर दिया है। तब से पीड़ित दंपती न्याय के लिए भटक रहा है। 10 दिसंबर को वह एसएसपी से मिलने के लिए आए, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसकी जानकारी दबंगों को हो गई। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को पुनः एसएसपी से मिलने के लिए आए। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed