फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department's head assistant arrested red handed while taking bribe of 50 thousand rupees

UP: वन विभाग का रिश्वतखोर प्रधान सहायक,  50 हजार रुपये की ले रहा था घूस; टी करप्शन की टीम ने दबोचा

Sat, 12 Jul 2025 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 11:39 AM IST
सार

 एंटी करप्शन की टीम ने वन विभाग के रिश्वतखोर प्रधान सहायक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। 
 

विज्ञापन
Forest department's head assistant arrested red handed while taking bribe of 50 thousand rupees
मथुरा। एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया वन विभाग का प्रधान सहायक किशोर चतुर्वेदी।  - फोटो : mathura

विस्तार

 एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को वन विभाग के प्रधान सहायक किशोर चतुर्वेदी को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के एवज में ये रिश्वत ली गई थी। टीम ने आरोपी के पास से घूस की रकम बरामद कर जमुनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में प्रधान सहायक को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

महावन के प्रेमनगर खुर्द निवासी रोहताश तंवर और रिफाइनरी क्षेत्र के नगला पौहपी निवासी राजन सिंह ने आठ जुलाई को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि आगरा-दिल्ली मार्ग स्थित नगला हसनपुर में 2022 में पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ था। पेट्रोल पंप निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वन विभाग के प्रधान सहायक किशोर चतुर्वेदी ने उनसे एनओसी जारी करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। बाद में 50 हजार रुपये लेकर एनओसी जारी करने की बात तय हो गई। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने प्रधान सहायक की निगरानी बढ़ा दी।

 
विज्ञापन

शुक्रवार को राजन और रोहताश एंटी करप्शन टीम द्वारा केमिकल लगाकर दिए गए 50 हजार रुपये लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंच गए। फिर 50 हजार रुपये निकालकर उन्होंने प्रधान सहायक किशोर चतुर्वेदी को दे दिए। इसके बाद पीड़ित कार्यालय के बाहर आ गए। इतने में एंटी करप्शन की टीम प्रभारी सहवीर सिंह के नेतृत्व में अंदर पहुंची और प्रधान सहायक को रंगे हाथ दबोच लिया। उसके पास घूस की रकम बरामद की और जमुनापार थाने ले गई। सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। फिलहाल मामला एंटी करप्शन टीम की निगरानी में है।


 

न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा जेल
इधर, शनिवार को प्रधान सहायक किशोर को एंटी करप्शन टीम मेरठ में स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करेगी। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed