फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Forest department officials forgot to plant trees, and two were taken to task

Mathura News: पौधे लगाकर भूले वन विभाग के अधिकारी, दो पर हुई कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Forest department officials forgot to plant trees, and two were taken to task
मथुरा। प्रदेश के वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना को मंगलवार को सुरीर क्षेत्र में तुलागढ़ में जरारा रजबहा के किनारे जुलाई और अगस्त में लगाए गए पौधा नहीं मिले। कुछ पौधे मिट्टी में दफन हो गए तो कुछ देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए। नाराजगी जताते हुए उन्होंने मांट रेंजर अधिकारी व उप प्रभागीय वनाधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध किया है। साथ ही डीएफओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, जुलाई व अगस्त में पौधारोपण अभियान के दौरान वन विभाग द्वारा तुलागढ़ में जरारा रजबहा कि किनारे हजारों की संख्या में पौधे रोपे गए थे। पौधे लगाने के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बेपरवाह हो गए। देखरेख के अभाव में कुछ पौधे मिट्टी में दब गए और कुछ पौधे पोषक तत्व न मिलने से नष्ट हो गए। पौधे लगाने के बाद किसी जिम्मेदार ने हाला नहीं जाना। मंगलवार को वन मंत्री ने तुलागढ़ क्षेत्र क औचक निरीक्षण किया। रजबहा किनारे घूमने के बाद उन्हें मौके पर मात्र 20 फीसदी ही पौधे नजर आए। यह देखने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई और उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार व मांट रेंजर अधिकारी बुद्ध प्रिया गौतम मुख्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल को मामले की जांच के लिए कहा है। डीएफओ ने बताया कि रजबहा किनारे पौधे लगाने के लिए कितनी रकम खर्च की गई, पौधों की देखरेख क्यों नहीं। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। शासनादेश के बाद आगे की दिशा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed