फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   large number of foreign tourists have also arrived in Mathura to enjoy Holi festival

श्रीकृष्ण की लीला नगरी में होली की धूमः विदेशी श्रद्धालु भी उत्सव के बने साक्षी, होली गीतों से गूंजा श्रीधाम

Sat, 04 Mar 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2023 11:50 PM IST
सार

वृंदावन में होली उत्सव का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी कृष्ण भक्त भी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने फूलों की होली का आनंद लिया। श्रीकृष्ण की लीला स्थली की होली विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां हर वर्ष कई देशों से कृष्ण भक्त पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
large number of foreign tourists have also arrived in Mathura to enjoy Holi festival
फूलों की होली खेलते विदेशी कृष्णभक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली का उत्सव का मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण की लीला नगरी श्रीधाम वृंदावन में चहुंओर होली पर्व की धूम मची हुई है। ब्रज की होली का आनंद लेने के लिए विदेशी सैलानी भी पहुंचे हैं। वृंदावन के समीपवर्ती गांव कीकी का नगला में शनिवार की दोपहर फूलों की होली खेली गई। इस होली के विदेशी भक्त भी साक्षी बने।

विज्ञापन


जर्मनी के रहने वाले स्वामी विश्वानंद महाराज ने सैकड़ों विदेशी कृष्ण भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। इसकी अलौकिक छटा देखते बन रही थी। दोपहर लगभग 12 बजे हरिनाम संकीर्तन और होली के गीतों के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। गायक भी विदेशी भक्त रामदास थे। उन्होंने एक के बाद एक होली के भजन और गीत प्रस्तुत किए तो विदेशी महिलाएं नृत्य करने से पीछे नहीं रहीं।

विज्ञापन

large number of foreign tourists have also arrived in Mathura to enjoy Holi festival
अनुपम छटा देखते ही बन रही थी - फोटो : अमर उजाला

विदेशी कृष्ण भक्तों ने खेली होली

रामा फार्म में होली महोत्सव की अनुपम छटा देखते ही बन रही थी। जहां एक को देशी भक्त होली की मस्ती में सराबोर थे तो विदेशी कृष्ण भक्तों के साथ विश्वानंद महाराज भी फूलों की होली खेलते नजर आए। अमेरिका, जापान, इंग्लैंड, जर्मन आदि देशों से बड़ी संख्या में विदेशी कृष्ण भक्तों ने गुरु विश्वानंद महाराज के साथ फूलों की होली खेल कर पूरे वातावरण को होली की मस्ती में सराबोर कर दिया। श्री श्री इंफ्रा डेवलर्स के डायरेक्टर मनमोहन गौतम एवं राहुल पांडेय ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

large number of foreign tourists have also arrived in Mathura to enjoy Holi festival
होली के उत्सव में सराबोर विदेशी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

संस्कृति को बंधनों में नहीं बांधा जा सकता

समारोह में आध्यात्मिक गुरु स्वामी विश्वानंद महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म एवं संस्कृति को बंधनों में नहीं बांधा जा सकता है। आज भी भारत के प्रति विदेशियों की दीवानगी इस बात को प्रमाणित करती है कि भारत आज भी विश्व गुरु है और सदा रहेगा। डॉ. स्वामी महंत सत्यनारायण दास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed