फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Foot Slips While Boarding Moving Train; Soldier Saves a Life

Mathura News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, जवान ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Foot Slips While Boarding Moving Train; Soldier Saves a Life
मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आरपीएफ जवान की तत्परता से चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहे एक यात्री की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। इसी दरम्यान जवान ने एक अन्य यात्री की मदद से उसे तत्काल बाहर खींच लिया। एक बारगी सभी की सांसें रुकी रह गईं। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल विजय सिंह की प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रात्रिकालीन ड्यूटी थी। इसी दरम्यान निजामुद्दीन से मेवाड़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। रात एक बजे जब ट्रेन ने गति पकड़ ली तभी एक यात्री दौड़ता हुआ आया और ट्रेन में सवार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसका पैर फिसला और वह तेजी से प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच पटरियों की तरफ गिरने लगा।
विज्ञापन

यह देखकर विजय सिंह ने दौड़ लगाई और यात्री को तत्परता से प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। एक अन्य यात्री भी पहुंच गया और उसने सिपाही की मदद की। इस तरह यात्री की जान बाल-बाल बच गई। कांस्टेबल विजय सिंह की इस बहादुरी की प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने खूब सराहना की। उधर, घटना में बाल-बाल बचा यात्री कांस्टेबल को धन्यवाद देकर चला गया। यात्री कहां का था और कहां जाना था, यह जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जंक्शन पर हुई इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। रेलवे के अधिकारियों ने कांस्टेबल के इस साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विजय सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed