{"_id":"56ec4ba34f1c1bbc588b48e5","slug":"food-department-campaign-in-govardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में 2000 लीटर दूध फिंकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में 2000 लीटर दूध फिंकवाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग के अफसरों ने पुलिस बल के साथ गोवर्धन में जतीपुरा मुखारबिंद और दानघाटी पर अभियान चलाया। दान घाटी पर एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी बिक रहे पॉलीपैक दूध सहित कुल 2070 लीटर दूध फिंकवाया गया। टीम ने दूध के कुल नौ नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के नेतृत्व में टीम ने जतीपुरा मुखारबिंद से अंकित शर्मा, बिरजो, कुंजबिहारी शर्मा, रघुवीर सिंह, राकेश और तुलसी की दुकान से लगभग दो हजार लीटर दूध नालियों में प्रवाहित कराया।
इन छह व्यापारियों के दूध के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इसके बाद दानघाटी स्थित सैनी मिष्ठान भंडार पर टीम को एक ब्रांड के पॉलीपैक दूध पर एक्सपायरी 16 मार्च अंकित थी। यहां करीब 50 लीटर दूध नष्ट कराया गया और नमूना लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद बाबू की दुकान से एक्सपायर हो चुका 20 लीटर दूध फिंकवाया और बालाजी मिष्ठान से पॉलीपैक दूध का नमूना लिया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह, नीरद पांडेय, अरविंद कुमार, शोभनाथ, नंदकिशोर, शैलेंद्र रावत मौजूद रहे।