फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Following the DM's assurance, the farmers ended their protest after 151 days.

Mathura News: डीएम के आश्वासन के बाद 151 दिन बाद धरने से उठे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Following the DM's assurance, the farmers ended their protest after 151 days.
धरने को  किसानों को जूस पिलाकर स्थगित कराते सिटी मजिस्ट्रेट।
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले कोटा मौजा में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 151वें दिन स्थगित कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी की अगुवाई में किसान प्रतिनिधियों की जिलाधिकारी से वार्ता हुई। डीएम ने किसानों को 3 महीने में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और यूनियन पदाधिकारियों ने किसान नेताओं को जूस पिलाकर धरना 3 माह के लिए स्थगित कराया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो फिर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। किसानों की मुख्य मांग है कि कोटा मौजा और चंदन नगर के प्रभावित किसानों को मथुरा-वृंदावन नगर निगम सर्किल रेट 7500 रुपये प्रति वर्ग मीटर के अनुसार मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित हो रही है, उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि 151 दिन से किसान रात-दिन संघर्षरत रहे हैं। न्याय में देरी हुई तो यूनियन के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान थान सिंह पहलवान, मीना ठाकुर, भरत अग्रवाल, नरोत्तम लाल पौराणिक, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, बिट्टू पंडितसमेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed