फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   folk dance

वृंदावन के कलाकारों ने सागर में बिखेरे ब्रज लोक नृत्य के रंग

Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
folk dance
मथुरा। सागर मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। संस्कृति मंत्रालय की ओर से मध्य प्रदेश के सागर में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में वृंदावन शोध संस्थान के कलाकार दल ने ब्रज लोक नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी। चरकुला, मयूर नृत्य व फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद साराभाई, सागर के सांसद राजबहादुर सिंह , महापौर अभय दरे व राष्ट्रीय क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के निदेशक दीपक खिरबड़कर की मौजूदगी में ब्रज के कलाकारों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

कलाकार वंदनाश्री और उनके समूह ने चरकुला की प्रस्तुति में ब्रज विशाल बम्ब की थाप पर सैकड़ों दीपकों से प्रज्ज्वलित चरकुला अपने सर पर उठाकर भावपूर्ण नृत्य किया। मयूर नृत्य के अंतर्गत लगा मानो रंगमंच पर अनेक मयूर राधा कृष्ण के रूप में नृत्य कर रहे हों। अंतिम प्रस्तुति ब्रज होली की रही। इसमें कलाकारों ने राधा कृष्ण और सखियों के रूप में फूलों की होली का मनोहारी और मंत्रमुग्ध करने वाला दृश्य प्रस्तुत किया। वृंदावन शोध संस्थान से रजत शुक्ला, उमाशंकर पुरोहित और करवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed