फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fog in mathura

तन गई कोहरे की चादर, थम गई रफ्तार

Fri, 08 Jan 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 08 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
fog in mathura
कोहरे की चादर ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे के बीच हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए तो शहर में लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई। बढ़ी ठंड से स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान रहे।
विज्ञापन


 शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। सुबह घने कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया। आम दिनों में चहकने वाले हाईवे पर वाहनों का शोर थम गया। कोहरा इतना घना था कि वाहन चालक हाईवे किनारे ढाबों पर रुककर मौसम साफ होने का इंतजार करने को मजबूर थे।
विज्ञापन


 बीते एक सप्ताह में ही मौसम से ठंड गायब थी ऐसे में लोगों के पहनावे पर भी असर नजर आने लगा। गुरुवार तक दोपहर में धूप की तेजी के चलते हाफ स्वेटर ही नजर आ रहा था। शुक्रवार को मौसम बदला तो लोगों ने भी एहतियात के तौर पर गरम कपड़ों की संख्या बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौसम बदलने के साथ ही लोगों की दिनचर्या भी गड़बड़ा गई। सुबह मार्निंग वाक से अपने दिन की शुरुआत करने वाले लोग कोहरे को देख ठिठक गए। स्कूल जाने में बच्चे भी लेट हुए। कोहरे के चलते बसों का संचालन भी बुरी तरह प्रभावित रहा।


एक डिग्री लुढ़का तापमान  
राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया शुक्रवार को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो बीते दिवस के मुकाबले एक डिग्री कम है। मौसम में आर्द्रता का प्रतिशत 70 मापा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed