{"_id":"6a948a4a56c8c10928067bb2","slug":"flyover-construction-stalled-due-to-tree-felling-issues-mathura-news-c-369-1-mt11023-151815-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पेड़ कटान के पेच से फ्लाईओवर बनने में ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पेड़ कटान के पेच से फ्लाईओवर बनने में ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल के तिराहे पर 80 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर प्रस्तावित है, लेकिन इस काम में 46 पेड़ों के कटान की अनुमति बाधक बन रही है। विभाग का कहना है कि जब तक अनुमति नहीं मिलती तब तक कार्य शुरू नहीं हो सकता।
प्रमुख पर्वों-त्योहारों और सप्ताहांत पर सौ शैय्या अस्पताल के तिराहे पर यातायात का भारी दबाव रहता है। दिल्ली, एनसीआर, आगरा, मथुरा और वृंदावन से आने वाले वाहनों के कारण यहां भीषण जाम लग जाता है। पैदल राहगीरों भी नहीं निकल पाते हैं। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाता है।
इसी समस्या को देखते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर सेतु निगम ने फ्लाईओवर की परियोजना बनाई, जिसे शासन ने स्वीकृत कर दिया है। इसका निर्माण मथुरा से पानीगांव की ओर जाने के लिए एल आकार में होगा। करीब 750 मीटर लंबे इस ब्रिज में घुमावदार मोड़ रहेगा। इससे वाहनों की गति भी नियंत्रित रहेगी। इसके निर्माण में बाधक 46 पेड़ों के काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अभी तक अनुमति न मिलने के कारण फ्लाईओवर निर्माण में देर हो रही है। हालांकि इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
--
सौ शैय्या तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की 80 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। इसके निर्माण में बाधक 46 पेड़ कटान की सुप्रीम कोर्ट से अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
— रित्विक श्रीवास्तव, एक्सईएन, सेतु निगम