फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Flood threat persists, 2.51 lakh cusecs of water released

Mathura News: बाढ़ का खतरा बरकरार, 2.51 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा

Sun, 23 Jul 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 23 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Flood threat persists, 2.51 lakh cusecs of water released
फोटो-
विज्ञापन


- ताजेवाला से फिर छोड़ा गया अधिक पानी, चार दिन बाद देगा मथुरा में दस्तक
- पिछले 12 घंटे के दौरान सिर्फ एक सेंटीमीटर कम हुआ यमुना का जलस्तर

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। यमुना में बाढ़ से राहत की उम्मीद कर रहे जनपद वासियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। जलस्तर में गिरावट की धीमी रफ्तार के कारण शनिवार को 12 घंटे के दौरान महज एक सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। शाम चार बजे जलस्तर 166.08 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से अभी आठ सेंटीमीटर ऊपर है। उधर, ताजेवाला से यमुना में 2.51 लाख पानी और छोड़ दिया गया है। इससे एक बार फिर निचले इलाकों के लोगों के लिए चिंता बढ़ने जा रही है। यह पानी चार दिन बाद मथुरा पहुंचेगा।

यमुना में जलस्तर बेहद धीमी गति से कम हो रहा है। पिछले 12 घंटे के दौरान महज एक सेंटीमीटर ही जल स्तर में कमी आई है। शनिवार तड़के 4 बजे से दोपहर तीन बजे तक यमुना का जलस्तर स्थिर बना रहा। यमुना 166.09 मीटर के निशान पर ही बहती रही। इसके बाद इसमें एक सेंटीमीटर की कमी आई। शाम चार बजे तक यमुना का जल स्तर प्रयागघाट पर 166.08 मीटर दर्ज किया गया। इसी बीच ताजेवाला से अचानक एक बार फिर बड़ी मात्रा में 2.51 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ दिया गया है। यह मात्रा औसतन चल रहे जल से करीब दो लाख क्यूसेक अधिक है। ताजेवाला से सुबह 8 बजे 68357 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि 10 बजे यह मात्रा बढ़कर 2.30 लाख क्यूसेक हो गई। दोपहर दो बजे तक इसमें और इजाफा हुआ और आंकड़ा 2.51 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। हालांकि इसके अभी मथुरा पहुंचने में करीब चार दिन का वक्त लगेगा। तब तक मथुरा में यमुना के जलस्तर में काफी कमी आने के संकेत हैं। फिलहाल ओखला से 50 से 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि गोकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़े जा रहे पानी की मात्रा 93 हजार क्यूसेक है।
विज्ञापन

कैसे-कैसे घटता गया जलस्तर
दिनांक समय जल स्तर
15 जुलाई शाम 4.00 बजे 166.04 मीटर
16 जुलाई रात 9.00 बजे 166.95 मीटर
17 जुलाई शाम 4.00 बजे 167.30 मीटर
18 जुलाई शाम 4.00 बजे 167.03 मीटर
19 जुलाई शाम 4:00 बजे 166.55 मीटर
20 जुलाई शाम 4:00 बजे 166.33 मीटर
21 जुलाई शाम 4:00 बजे 166.20 मीटर
22 जुलाई शाम 4:00 बजे 166.08 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed