फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Flood: In 1978, two lakh people were affected, two hundred villages were submerged

बाढ़: 1978 में दो लाख लोग हुए थे प्रभावित, दो सौ गांव डूब गए थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Flood: In 1978, two lakh people were affected, two hundred villages were submerged
मथुरा। जिले में 1978 में आई बाढ़ से हालात बहुत विकराल हुए थे। दो सौ गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे और करीब दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। साथ ही हजारों एकड़ फसलें भी जलमग्न हो गई थीं। यहां तक कि द्वारिकाधीश मंदिर की सीढि़यां तक डूब गईं थीं। हालात इतने विकराल थे कि घाटों, मंदिरों और तटवर्ती बस्तियों ने बाढ़ त्रासदी की गहरी छाप छोड़ी थी। बाढ़ के जख्म ऐसे थे कि वर्तमान स्थिति को देखकर लोगों की यादें फिर से ताजा हो गई हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, 8 सितंबर 1978 को यमुना का जलस्तर 169.73 मीटर दर्ज किया गया था, जो अब तक का सर्वाधिक जलस्तर माना जाता है। पानी का बहाव इतना था कि घाटों से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक तीन-तीन फीट पानी भर गया था। रेलवे स्टेशन पर पानी भरने से ट्रेनों का परिचालन रुक गया था। साथ ही गोकुल, वृंदावन और मथुरा के दर्जनों धार्मिक स्थल जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में तो लोग छतों और पेड़ों पर शरण लेने को मजबूर हुए थे। खुद सेना ने आकर मोर्चा संभाला था और नावों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया था। इसके बाद भी कई दिन तक हालात बेकाबू रहे थे। वर्तमान स्थितियां एक बार फिर लोगों को 1978 की उस त्रासदी की याद दिला रही हैं। हालांकि 1978 की अपेक्षा वर्तमान में यमुना का जलस्तर बेहद नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1978 के आंकड़ों पर एक नजर
सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के अनुसार 1978 में यमुना का जलस्तर 169.73 मीटर (अब तक का सर्वाधिक) तक पहुंच गया था। यमुना रौद्र रूप में आ गई थी और इससे दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। विश्राम घाट, सदर बाजार, नया बाजार और रेलवे स्टेशन तक तीन-तीन फीट पानी भर गया था।
--

2010 में ऐसे थे हालात
यमुना का जलस्तर 167.71 मीटर दर्ज किया गया था। साथ ही 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। कई गांव खाली कराए गए थे। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के मार्ग, विश्राम घाट के आसपास की कॉलोनियां, दर्जनों गांव जलमग्न हुए थे।

--

2023 में भी खराब हुए थे हालात
2023 में भी बाढ़ से 70 हजार लोग प्रभावित हुए थे। सदर बाजार, बांकेबिहारी मार्ग, दाऊजी मंदिर का क्षेत्र और गांवों की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई थीं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पानी ही पानी था। 2023 में यमुना का जलस्तर 167.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed