फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Flight in Mussoorie, dream of Mathura dashed

Mathura News: मसूरी में उड़ान, धरा रह गया मथुरा का अरमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Flight in Mussoorie, dream of Mathura dashed
मथुरा। आगरा-मथुरा के बीच हेलिकॉप्टर सेवा व गोवर्धन महाराज की हेलिकॉप्टर से परिक्रमा सेवा एक जुलाई से शुरू नहीं होगी। अभी श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना होगा। टेंडर पाने वाली कंपनी द्वारा स्विट्जरलैंड से मंगवाए गए 4 हेलिकॉप्टर में से तीन अभी दिल्ली में खड़े हैं। इनकी डीजीसीए द्वारा चेक उड़ान बाकी है। जबकि एक की चेक उड़ान हो गई थी। उम्मीद थी कि उसे मथुरा भेजा जाएगा। मगर, गर्मियों में मसूरी में पर्यटकों की अच्छी संख्या पहुंचने के चलते कंपनी ने उसे वहां भेज दिया है।
विज्ञापन

गोवर्धन के पैंठा में हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए हेलिपोर्ट बनाया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यहां आकर 25 दिसंबर 2023 को उद्घाटन किया था। हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी के अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा पिछले दिनों स्विट्जरलैंड से चार हेलिकॉप्टर खरीदे थे। यह दिल्ली में आए थे। इनमें से एक की डीजीसीए ने 10 घंटे की चेक उड़ान कर गर्मी के सीजन में पहाड़ों में पर्यटकों की अच्छी संख्या पहुंचने के चलते मसूरी में उड़ान के लिए भेज दिया है। बाकी के तीन दिल्ली में खड़े हुए हैं। उनमें मैकेनिकल कार्य भी बाकी है। डीजीसीए की चेक उड़ान होना बाकी है।
विज्ञापन


एक जुलाई से उड़ान का था आदेश
हेलिपोर्ट के उद्घाटन के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर की ट्रायल उड़ान तक नहीं हो सकी है। इसके चलते न तो किराया तय हुआ है और न ही समय। पर्यटन मंत्री ने पिछले दिनों लखनऊ में अधिकारियों को आदेश दिया था कि एक जुलाई से इसका शुभारंभ हर हाल में हो जाए। मगर, यह दावा भी पहले के दावों की तरह फेल साबित हो रहा है। छह दिन बाकी है। मगर, अभी तक कई प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। इधर, मानसून सिर पर है। अगर, मानसून आ गया तो मौसम खराब होने के चलते ट्रायल उड़ान भी नहीं हो सकेंगी। कंपनी के प्रतिनिधि अक्षय शर्मा के अनुसार 12 माह सूरज उगने के बाद से लेकर डूबने तक हेलिकॉप्टर से उड़ान सेवा श्रद्धालुओं को दी जाएगी। अंधेरा छाने पर सेवा बंद कर दी जाएगी। पहले चरण में आगरा से मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, नोएडा तक की उड़ान सेवा दी जाएगी। एटीसी दिल्ली, ग्वालियर, आगरा से पैंठा का हेलिपैड संपर्क में रहेगा। अभी किराया दर तय नहीं हुई हैं। कंपनी ट्रायल उड़ान के बाद किराया तय करेगी। यह भी बताया कि छह सीटर हेलिकॉप्टर तभी उड़ान भरेगा, जब सीटों के सापेक्ष सवारी पूरी होंगी। अगर, सवारी कम होंगी तो बाकी की सीटों का किराया अन्य सवारियों में बराबर बांटने के बाद उड़ान सेवा दी जाएगी। एक जुलाई से सेवा संचालन की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed