फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five persone Online Betting Gang Arrested from Omaxe Flats

Mathura News: ओमेक्स के फ्लैटों से ऑनलाइन सट्टेबाज गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five persone Online Betting Gang Arrested from Omaxe Flats
वृंदावन। ओमेक्स एंटरनिटी में किराए का फ्लैट लेकर ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टे की खाई बाड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सट्टा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 19 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। मोबाइल के माध्यम से साढ़े छह लाख रुपये का लेनदेन भी मिला है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमेक्स एंटरनिटी के फ्लैट 102, मीरा-6-ई में ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टे की खाई बाड़ी की जा रही है। इस पर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई कर हाथरस विद्यापती नगर निवासी गगन शर्मा, मथुरा कालिंदी कुंज सोसायटी निवासी सुमित, सादाबाद, जमला निवासी नितिन, इगलास के मई सुभाष ग्राम निवासी प्रिंस, हाथरस, चंदपा, कपूरा निवासी टिंकू शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके पास से 19 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक टैब, राउटर वाई-फाई, दो रजिस्टर और 2270 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि ओमैक्स एंटरनिटी के फ्लैट में ऑनलाइन सट्टे की सूचना पर कार्रवाई कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके सट्टे का काम करने वाले गैंग के छह मोबाइल से चल रहे खातों को खंगाला तो 6 लाख 62 हजार 160 रुपये का लेनदेन मिला है। बुधवार को सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed