{"_id":"6a23a9f9e4bc6c17b10de3ea","slug":"five-cruise-stations-to-be-built-from-vrindavan-to-mathura-on-yamuna-river-to-boost-tourism-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन से मथुरा तक बनेंगे पांच क्रूज स्टेशन, जल मार्ग से परिवहन होगा आसान; पांच करोड़ की आएगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन से मथुरा तक बनेंगे पांच क्रूज स्टेशन, जल मार्ग से परिवहन होगा आसान; पांच करोड़ की आएगी लागत
Sat, 06 Jun 2026 11:18 AM IST
Dhirendra Singh
मनमोहन पारीक, संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन

Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:18 AM IST
सार
वृंदावन से मथुरा तक यमुना नदी पर जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 5 क्रूज स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों पर टिकट काउंटर, पार्किंग, टॉयलेट और वेटिंग हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ब्रज क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
क्रूज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में यमुना नदी में जल परिवहन की चल रही हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार योजना पर कार्यदायी संस्था जलनिगम की सीएनडीएस द्वारा नगर के चार घाट सहित पांच घाटों पर क्रूज स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्रूज स्टेशन बनने पर भविष्य में यमुना नदी में चलने वाले क्रूज, स्पीड बोट चलने से देश-विदेश से आने वाले यात्री जल मार्ग से परिवहन कर सकेंगे।
वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक जल परिवहन के लिए यमुना किनारे पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा बनाए जा रहे स्टेशनों में चार स्टेशन वृंदावन में बनाए जा रहे हैं, जो कि जुगलघाट, केसी घाट, देवराह बाबा घाट, मांट घाट मथुरा में बंगाली घाट पर जल परिवहन के लिए स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इन सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर, 40 वाहनों के खड़े करने की क्षमता वाली पार्किंग, टाॅयलेट एवं वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक यमुना में जलयात्रा करने के लिए टिकट मिल सकेगा। क्रूज एवं बोट का इंतजार करने के लिए वेटिंग रूम में ठहर सकेंगे। स्टेशनों का निर्माण लगभग पांच करोड़ की लागत से किया जाएगा।
यात्रियों के लिए मिलेंगी सुविधाएं
श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी क्रूज स्टेशनों पर विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक स्टेशन पर ये सुविधाएं मिलेंगी -
विज्ञापन
आधुनिक टिकट काउंटर, 40 वाहनों की क्षमता वाली बड़ी पार्किंग
टॉयलेट और सैनिटेशन की व्यवस्था, आरामदायक वेटिंग हॉल
(जहां यात्री क्रूज या बोट का इंतजार कर सकेंगे)
भविष्य में दो और स्टेशन बनाने की योजना
जल परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आने वाले समय में इस रूट का विस्तार किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी समय में मथुरा और वृंदावन के बीच अक्रूर घाट और कंस किला के समीप दो और नए स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इस जल मार्ग के शुरू होने से न केवल ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। एमवीडीए सचिव आशीष कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जलमार्ग की योजना बनाई है। इस पर यमुना के घाटों पर स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। इससे मथुरा में आने वाले यात्रियों को जलमार्ग से ब्रज को देखने का अवसर प्राप्त होगा।