फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   First, a friend inflicted the wound... then the police officers reopened it with their questions.

Mathura News: पहले दोस्त ने दिया घाव... फिर पुलिसकर्मियों ने सवालों से कुरेदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
First, a friend inflicted the wound... then the police officers reopened it with their questions.
वृंदावन। नगर क्षेत्र में युवती को जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में हैं। युवती से दोस्ती गांठने के बाद युवती को गहरा घाव दिया तो वहीं पुलिसकर्मियों ने घाव को बार-बार कुरेदने का काम किया। पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीड़िता पर भद्दे सवालों की बौछार की। नगर की समाजसेविका संग पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयां किया।
विज्ञापन

मामला वृंदावन थाने का है। समाजसेविका लक्ष्मी गौतम के साथ पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया। इसमें उन्होंने कहा कि उसके दोस्त ने उसके साथ बुरा किया। उसने एफआईआर भी कराई। जब कोई कार्रवाई होती न देखी तो वह बांकेबिहारी पुलिस चौकी गई। वहां उसके साथ जो हुआ वह जख्म पर मरहम लगाने की जगह उसे कुरदने जैसा था। चौकी पर चार पुरुष पुलिसकर्मियों (जिसमें दो दरोगा और दो सिपाही थे) उन्होंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या-क्या हुआ और तुम कहां-कहां गईं। वह शर्म से झिझक रही थी, लेकिन पुलिसकर्मियों को सरकार और आला अधिकारियों के निर्देश याद नहीं आ रहे थे। सरकार के स्पष्ट आदेश है कि महिला पीड़िता से केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही जानकारी ले, लेकिन इस मामले में बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर नियमों को धता बताकर युवती के जख्मों को खुलेआम कुरेदा गया। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान कहा कि गलती तुम्हारी है, तुम्हें युवक के साथ जाना ही नहीं चाहिए था। पुलिसकर्मियों ने चंद मिनटों में सही और गलत का फैसला कर दिया। युवती वहां से जाने के बाद समाजसेविका लक्ष्मी गौतम से मिली और आपबीती बताई। समाजसेविका लक्ष्मी गौतम का कहना है कि पुलिस का ऐसा रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है। पुलिस को ऐसा ही करना है कि थानों में महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति टीम टीम तो केवल दिखावा है।
विज्ञापन



इस संबंध में सीओ पीतम पाल सिंह का कहना है कि संबंधित विवेचक को निर्देश दिए गए हैं कि युवती से कोई भी जानकारी करनी है तो उनके घर जाकर परिजन को सामने ही बात की जाए। अगर चौकी पर ऐसा हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed