{"_id":"6771a9191213f11bf80042b7","slug":"firing-on-two-sides-near-police-post-sambhal-devotee-injured-after-being-hit-mathura-news-c-29-1-agr1017-336226-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: रमणरेती पुलिस चौकी के पास फायरिंग, दर्शन करने आए श्रद्धालु को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: रमणरेती पुलिस चौकी के पास फायरिंग, दर्शन करने आए श्रद्धालु को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती
Mon, 30 Dec 2024 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:40 PM IST
सार
रमणरेती के पास दो पक्षों में हुई फायरिंग के दौरान एक श्रद्धालु के पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के रमणरेती पुलिस चौकी के समीप दो पक्षों में रविवार रात 11 बजे फायरिंग हो गई। इस दौरान गेस्ट हाउस में कमरे की तलाश में आए संभल के अहरोला माफी गांव निवासी कमल शर्मा के पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल श्रद्धालु भाई व बहन के साथ वृंदावन आया था। वह ठहरने के लिए गेस्ट हाउस की तलाश में रामकृष्ण भवन गेस्ट हाउस के बाहर खड़ा था। इसी समय गोली की चपेट में आ गया।