{"_id":"66c2709508f2122bfb06ece4","slug":"firing-at-the-gate-of-iskcon-temple-for-darshan-case-registered-mathura-news-c-29-1-mtr1013-276050-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दर्शन को लेकर इस्कॉन मंदिर के गेट पर फायरिंग, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दर्शन को लेकर इस्कॉन मंदिर के गेट पर फायरिंग, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र में आझई स्थित इस्कॉन मंदिर के गेट पर शनिवार रात दर्शन करने को लेकर विवाद हो गया। चौकीदार द्वारा दर्शन करने की मना करने पर मंदिर के द्वार पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए पीट दिया। इस्कॉन गुरुकुल के परिसर प्रबंधक सुभाष बाबू ने नामजद लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात 7 बजे गांव निवासी ध्रुव, करन व दिनेश बाइक से आकर मंदिर में दर्शन की जिद करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि आम दर्शन शाम 5 बजे बंद हो जाते हैं। इस पर तीनों भड़क गए और गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मंदिर परिसर में जबरन घुसने की कोशिश करने लगे। कुछ समय बाद उन्होंने गांव के गुड्डू, गोलू, खमन उर्फ खेमसिंह व गब्बर आदि 10, 11 लोगों को बुला लिया और गाली देने लगे। इनमें से किसी के द्वारा दो फायर सुरक्षाकर्मियों पर किए और पत्थरबाजी करने लगे। सुरक्षाकर्मी बाल बाल बचे। आरोपी मौके से भागते समय अपनी बाइक वहीं छोड़ गए।
थाना प्रभारी जैत अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव आझई में इस्कॉन मंदिर पर दर्शन को लेकर सुरक्षा गार्ड व गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस के साथ भी कुछ लोगों ने अभद्रता की। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।