{"_id":"5ddfdd6f8ebc3e54761781e0","slug":"firinbg-on-farmer-mathura-news-agr4174429150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर दागी गोली, आंख के पास लगने से लहूलुहान, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पर दागी गोली, आंख के पास लगने से लहूलुहान, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महावन के नगला बीच पर बृहस्पतिवार को खेत पर पानी लगाते हुए कहासुनी हो गई। पड़ोसी ने लाइसेंसी रायफल से गोली दाग दी, जो कि बांई आंख के पास लगी। युवक लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही ह्रै।
थाना महावन के नगला बीच निवासी प्रवीन पुत्र विजय सिंह अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। काफी देर तक पड़ोसी जयनारायण अपने खेत पर पानी लगा रहा था। प्रवीन ने जयनारायण से पानी लगाने की बात कही, इसी पर विवाद हो गया। जयनारायण, उसके बेटे और नाती ने हमला बोल दिया। इसी बीच लाइसेंसी रायफल से प्रवीन पर गोली दाग दी, जो कि उसकी बांई आंख पर लगी तो वह लहूलुहान होकर खेत में गिर गया।
हमलावर चारों भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। यहां हालत खराब होने पर आगरा के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घायल के छोटे भाई रिंकू की तहरीर पर जयनारायण पुत्र भगवान सिंह, उसके बेटे कोमल, ओमी और नाती जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोमल रिटायर्ड फौजी पर आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश जारी है।