{"_id":"5ddfdd6e8ebc3e54ff6bb658","slug":"firin-for-take-a-side-mathura-news-agr417443558","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मासूम नगर, किए हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मासूम नगर, किए हवाई फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे का मासूम नगर बृहस्पतिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यह हवाई फायरिंग किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इतना जरूर है कि हमले में घायल हुए चंद्रपाल समेत चार ग्रामीण सुंदर गुर्जर पर हवाई फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को बाइक सवार चंद्रपाल ने अपने साथियों के संग ट्रैक्टर चालक सुंदर गुर्जर की जमकर धुनाई कर दी थी।
मासूम नगर निवासी सुंदर गुर्जर बुधवार को अपने ट्रैक्टर से जा रहा था। संकरा रास्ता होने के कारण सामने बाइक सवार चंद्रपाल और ध्रुव सिंह आ रहे थे। बाइक न निकलने पर उनका ट्रैक्टर चालक से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर बाइक सवारों ने ट्रैक्टर चालक की धुनाई कर डाली।
ट्रैक्टर चालक ने चंद्रपाल समेत चार के खिलाफ थाना हाईवे में एनसीआर दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को सुंदर गुर्जर अपने साथियों के साथ गांव में जा रहा था। सरकारी स्कूल के पास चंद्रपाल, खेम सिंह, ध्रुव सिंह और बंशी मिल गए। पुलिस की माने तो सुंदर गुर्जर ने अपने साथियों के संग मिलकर चारों की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायर भी की। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। एसएसआई सुंदर कसाना ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।