फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire in cabin of petrol pump

पेट्रोल पंप के केबिन में आग से हड़कंप

Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
fire in cabin of petrol pump
पेट्रोल पंप के केबिन में आग से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
थाना यमुनापार क्षेत्र में रामनगर के निकट बने पेट्रोल पंप के केबिन में सोमवार को दोपहर मे अचानक आग लग गई। आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों और कर्मचारियों ने मिट्टी के सहारे आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


यमुनापार लक्ष्मीनगर रामनगर के निकट मां चंद्रावलि ऊर्जा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। पंप के परिसर में ही एलपीजी वाहनों में गैस भरी जाती है। सोमवार को दोपहर में 1:25 बजे अचानक पंप के केबिन में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से केबिन में रखी इन्वर्टर की बैट्री फट गई और निकट लगे एसी ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन


आग से उठी लपटें देख कर्मचारियों व आसपास की कालोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। केबिन के कांच भी टूट गए। लोगों ने बड़ी मात्रा में मिट्टी डालकर और फायर एक्सटिंग्युशर चलाकर आग पर काबू किया। सूचना पर मथुरा के भूतेश्वर और मांट स्थित अगिभनशमन केंद्र से दमकल और छोटी गाड़ी मौके पर पहुंच गई। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने आग के कारणों और पेट्रोल पंप पर अगिभनरोधी इंतजाम की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन खुदाई को पड़ा मिट्टी का ढेर आया काम 
मां चंद्रावलि ऊर्जा केंद्र के निकट से सीएनजी स्टेशन के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लाइन बिछाने के लिए खोदी गई मिट्टी पेट्रोल पंप के निकट पड़ी है। आग लगने पर राहगीर व कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। 


पुराने मिले फायर उपकरण
मां चंद्रावलि ऊर्जा केन्द्र पर अगिभनरोधी इंतजाम में लापरवाही सामने आई है। मुख्य अगिभनशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि पंप पर मौजूद फायर उपकरण काफी पुराने व अपडेट नहीं मिले। इसे लेकर जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed