फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire extinguished by pouring water in four brick kilns

Mathura News: चार ईंट-भट्ठों में पानी डालकर बुझाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguished by pouring water in four brick kilns
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में मानक पूर्ण न होने के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं तहसील प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 4 ईंट-भट्ठों पर दमकल की मदद से पानी डालकर आग को बुझा दिया। संचालकों को कागज पूर्ण न होने तक भट्ठों में आग न डालने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शैलेश मौर्या व नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा टीम के साथ गांव मुबारिकपुर पहुंचे। यहां मानकों के विपरीत चल रहे महात्मा गांधी उपाध्याय ईंट उद्योग व भगवती दुर्गा ईंट उद्योग और गांव बाघर्रा स्थित देवी ईंट उद्योग व बजरंगी ईंट उद्योग के भट्ठों में पानी डालकर आग को बुझा दिया गया। नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा ने बताया कि चार ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की गई है। अन्य भट्ठों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम में लेखपाल शैलेंद्र सिंह, चरन सिंह, अमीन मुकेश व कृष्णा मौजूद रहे।


खनन माफिया के हौसले बुलंद
थाना छाता क्षेत्र की केडी चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव सिहाना, कोंकेरा, अकबरपुर, पिल्होरा, तरौली, बरौली, अहुरी, बिडावली, नौगांव, नरी, सेमरी, बिलौठी, आदि गांवों में माफिया जेसीबी की सहायता से मिट्टी खनन कर रहे हैं। शाम ढलते ही ट्रैक्टर, ट्राॅली एवं हाइवा फर्राटे भरते हुए देखे जा सकते हैं। चौमुहां निवासी पप्पू मुखिया ने बताया तरौली रोड स्थित उनके खेत से पांच दिन पूर्व माफिया मिट्टी की खोदाई करके ले गए। अहुरी निवासी दातादराम चौहान ने जिलाधिकारी से अवैध खनन पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed