{"_id":"625464e7a5565941e1400938","slug":"fire-breaks-out-in-shop-near-banke-bihari-temple-loss-of-lakhs-mathura-news-mtr51593416","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर के पास दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर के पास दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर के पास सोमवार तड़के एक पोशाक के शोरूम में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो गया। संभावना जताई जा रही है कि इनवर्टर की बैटरी फटने से शोरूम में आग लगी है। लोगों को डर इस बात का था कि अगर आग ज्यादा फैल जाती तो ठाकुरजी के मंदिर को भी चपेट में ले लेती।
अठखंभा बाजार में गोविंद गोस्वामी का ठाकुरजी की पोशाक और मुकुट शृंगार का तीन मंजिला शोरूम है। सोमवार तड़के लगभग पांच बजे शोरूम में से अचानक धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। जब वह वहां पहुंचे तो शोरूम के अंदर आग की लपटें निकल रही थीं। स्थानीय लोगों और शोरूम स्वामी ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी, लगभग एक घंटे के बाद फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इस शोरूम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक शोरूम के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। शोरूम स्वामी गोविंद ने बताया कि तीन मंजिला इस शोरूम में भगवान के शृंगार का काम किया जाता था। ठाकुरजी की पोशाक और शृंगार से संबंधित सामान रखा हुआ था, जिसकी लाखों रुपये में कीमत है।
विज्ञापन
दमकल की दो गाड़ियां पड़ी कम
बांकेबिहारी मंदिर के पास पोशाक के शोरूम में लगी आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी कम पड़ गईं। आग जहां लगी उस जगह तक पहुंचने में गाड़ियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
आग से दीवारों पर पड़ी दरारें
तीन मंजिला शोरूम में लगी आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तीन मंजिला इमारत में जगह-जगह दरारें पड़ गईं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास की दुकानों को भी इस आग से खतरा हो गया।
दीवार और शटर तोड़कर घुसे दमकलकर्मी
बांकेबिहारी मंदिर के समीप पोशाक शोरूम में लगी आग को बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग को बुझाने के लिए दुकान का शटर और दीवार तोड़कर उसमें अंदर रास्ता बनाया गया। दुकान में शृंगार का सामान भरा होने के कारण काबू पाने में दिक्कत आई।
शोरूम में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों एवं पानी के टैंकरों के माध्यम से करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया गया है।
- संजय जायसवाल, अग्निशमन अधिकारी।