{"_id":"6aedd737e976af83b10129a4","slug":"fire-breaks-out-in-house-in-mathura-four-people-sustain-burns-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: धनतेरस पर घर में लगी भीषण आग, लपटों में घिर गया परिवार; झुलस गए चार लोग, बाहर खड़ी कार भी जल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: धनतेरस पर घर में लगी भीषण आग, लपटों में घिर गया परिवार; झुलस गए चार लोग, बाहर खड़ी कार भी जल गई
Fri, 06 Nov 2026 07:03 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:03 PM IST
सार
मथुरा में धनतेरस पर एक घर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर परिवार के चार लोग झुलस गए। एक कार भी जलकर खाक हो गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
घर में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव देवीपुरा में शुक्रवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर मकान के अंदर मौजूद चार लोग झुलस गए, जबकि बाहर खड़ी ईको कार भी जलकर राख हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार देवीपुरा स्थित हीरा के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान के अंदर मौजूद उनकी सावित्री व उनका बेटा हिमांशु, ईश्वर और पुरुषोत्तम आग की चपेट में आ गए। चारों ने घर से निकलकर जान बचाई, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि चारों लोग झुलस गए। मकान के बाहर खड़ी ईको कार भी इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने आग करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।