Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Food Department had 2500 kilograms of paneer destroyed In Mathura

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मथुरा में नष्ट कराया 2500 किलो पनीर, जांच के लिए भेजे नमूने

Fri, 06 Nov 2026 10:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 06 Nov 2026 10:21 PM IST
सार

दिवाली से पहले मथुरा में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मिलावट की आशंका पर टीम ने 2500 किलो पनीर नष्ट करा दिया। पनीर की खेप राजस्थान से लाई गई थी। 

विज्ञापन
Food Department had 2500 kilograms of paneer destroyed In Mathura
टीम ने नष्ट कराया पनीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात राजस्थान से बोलेरो पिकअप से लाई जा रही 2500 किलो संदिग्ध पनीर की खेप पकड़ी। पनीर की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है। गुणवत्ता संदिग्ध होने और क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख न मिलने पर टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर नष्ट करा दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। 
विज्ञापन


विज्ञापन


टीम ने छाता तहसील के अंतर्गत एनएच-19 स्थित बठैन गेट पुलिस चौकी के पास राजस्थान के कमा से आ रही बोलेरो पिकअप को रोककर निरीक्षण किया। टीम ने वाहन चालक सलीम से पूछताछ की तो उसने बताया है कि राजस्थान के कमा स्थित पनीर निर्माण डेयरी खेप लेकर आया है। चालक पनीर के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख भी नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण टीम ने पनीर के दो नमूने संग्रहित किए। इसके बाद दूषित एवं संदिग्ध पनीर को नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त ने बताया है कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed