फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire breaks out in flat after hookah party at Sri Krishnam Sharan

श्री कृष्णम शरण में हुक्का पार्टी के बाद फ्लैट में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in flat after hookah party at Sri Krishnam Sharan
वृंदावन (मथुरा)। छटीकरा मार्ग स्थित हाईराइज बिल्डिंग श्री कृष्णम शरण के एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने की घटना को पहले दबाने की कोशिश की गई लेकिन आग काबू से बाहर हुई तो पुलिस और दमकल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस को मौके पर हुक्का व बीयर की बोतल-केन भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी में 248 फ्लैट हैं। एचआर-3 ब्लॉक के फ्लैट नंबर-७ पंजाब के रहने वाले अशोक गुप्ता के नाम है। अशोक ने फ्लैट में टाइल व पुट्टी का काम कराने के लिए एक मजदूर को चाबी दी थी। मजदूरी का काम करने के बाद चाबी किसी अपने मिलने वाले को दे दी। मंगलवार रात लोगों ने फ्लैट में हुक्के से धुआं उड़ाया और बीयर पार्टी की। पार्टी करने के बाद जला हुआ हुक्का छोड़कर फ्लैट बंद करके चले गए। जिसके बाद वहां आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें देख सोसाइटी की बदनामी के डर से मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन आग के बढ़ने के बाद सभी के हाथ पैर फूल गए। आग लगने की सूचना पर देर रात वृंदावन कोतवाली प्रभारी अजय कौशल और फायरब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य दमकल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फ्लैट में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। यह गनीमत रही की जिस समय आग लगी फ्लैट में कोई नहीं था और न आग ने आसपास के फ्लैट को अपने आगोश में लिया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आग बुझाने के साधन नहीं
वृंदावन और मथुरा की कई हाईराइज बिल्डिंगों में आग बुझाने के साधन नहीं हैं। मुख्य दमकल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान ब्रज धाम हाईराइज अपार्टमेंट में 9वीं मंजिल पर एक गेस्ट हाउस चलता मिला। वहां फायर सिस्टम काम लायक नहीं मिले। रुक्मिणी विहार स्थित गोलोक धाम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में फायर सिस्टम का काम होता मिला। संयुक्त जिला अस्पताल का भी फायर सिस्टम खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed