फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire breaks out at a general store

Mathura News: जरनल स्टोर में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a general store
आग बुझाते दमकलकर्मी। 
मथुरा। जिला अस्पताल के पास एक जरनल स्टोर में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। दमकल विभाग ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रंगेश्वर मंदिर के निकट मुरली मनोहर का जरनल स्टोर है। शुक्रवार सुबह आठ बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को फोन किया। उन्होंने दमकल विभाग को भी सूचना दी। आग तेजी से फैली। इसने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से लगभग 30 मिनट में आग बुझाई। दुकानदार मुरली मनोहर ने बताया कि आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया है। उन्होंने करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक क्षति का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed