फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire at CHC Baldev Due to Short Circuit

Mathura: सीएचसी बलदेव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, रिकॉर्ड रूम और लेबर रूम में जल गया सामान

Sun, 05 Oct 2025 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 03:02 PM IST
सार

सीएचसी अमीरपुर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस वजह से रिकॉर्ड रूम में आवश्यक सामग्री आयुष्मान रिकार्ड जल गए। 
 

विज्ञापन
Fire at CHC Baldev Due to Short Circuit
सीएचसी बलदेव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव में सीएचसी अमीरपुर, बलदेव में बीती देर रात शनिवार को अज्ञात कारणों से रिकार्ड रूम में आग लग गई। आग  धीरे-धीरे बढ़ते हुए अन्य हिस्सों में लग गई। जिससे रिकॉर्ड रुम, लेबर रूम, आपरेशन थियेटर, मुख्य द्वार तक धुआं धुआं हो गया। आग की लपेट से काफी नुकसान हो गया है । 
विज्ञापन


आग का कारण बिजली की केबिलों में शार्ट सर्किट से आग लगीं। रिकॉर्ड रूम में आवश्यक सामग्री आयुष्मान रिकार्ड जल गए। शनिवार देर रात ड्यूटी पर डा राहुल व दो नर्स ड्यूटी पर थीं, सफाईकर्मी संतोष को देर रात को रिकॉर्ड रुम में आग लगने की जानकारी हुई, तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, आग बढ़ती गई। चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, तब तक काफी देर हो गई,  काफी नुकसान हो गया। 
विज्ञापन


रिकॉर्ड रूम,  लेबर रुम, आपरेशन थियेटर तक धुआं धुआं होने से काला हो गया।  चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोंदिया ने बताया शार्ट सर्किट से आग लगने से शनिवार रात को हादसा हो गया है। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। आग से काफी नुकसान हो गया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed