फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire at ashram in vrindavan

आश्रम में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sat, 31 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Jan 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
fire at ashram in vrindavan
परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आग से कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन लाखों का सामान राख हो गया। लोगों ने आश्रम के अंदर रखे गैस के सिलेंडरों को बाहर निकाल दिया था। यदि सिलेंडरों में आग लगती तो और हानि होती।
विज्ञापन


तीन दमकल ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
श्याम कुटी के समीप नर्वदाखंड तपस्वी आश्रम में सुबह 10:30 बजे संत भोजन बनाने की तैयारियों में लगे थे। संत समरनदास ने आश्रम की दूसरी मंजिल से आग की लपटें उठती देखीं।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दूसरी मंजिल की छत के फूस में आग लग गई। सुबह चल रही हवा ने लपटों को बढ़ाया और देखते ही देखते आग कई कमरों में फैल गई। कमरों में रखे अनाज, खाद्य तेल और अन्य सामग्री, लकड़ी, कपड़े जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आश्रम में मौजूद वेदाराम, बाबा बालकदास, मुरारीदास, रामानंद पुजारी और माधवदास ने कमरों में रखे सामान को निकालना शुरू कर दिया। रसोई में रखे तीन गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया।

आग देखकर पड़ोस में रहने वाले श्याम सुंदर, राजेश, मैंबर सिंह, शंकर उपाध्याय मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। आग काबू में नहीं आई। आश्रम की आग पास के तुलसीवन आश्रम की ओर बढ़ने लगी। यह देख वहां के लोग भी पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची एक दमकल की गाड़ी से भी जब आग काबू में नहीं आई तो दमकल कर्मियों ने कंट्रोलरूम में फोन कर दूसरी गाड़ी को बुलाया। इसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


बाबा बालकदास ने बताया कि आग बिजली के शाट शर्किट से लगी। उन्होंने 5-6 लाख का नुकसान होने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि आश्रम के अन्य संत ध्रुवदास त्यागी, जमुनादास, रामदास सहित 15 लोग इलाहाबाद स्थित माघ मेले में गए हैं। उन्हें इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed