{"_id":"5dcafa628ebc3e5b1a54e7b8","slug":"fir-the-car-in-expressway-mathura-news-agr414951562","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर 50 मीटर तक धू-धू कर चलती रही कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर 50 मीटर तक धू-धू कर चलती रही कार
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर जली हुई कार ।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की दोपहर आग लगने के बाद कारोबारी की कार 50 मीटर तक धू-धू कर जलते हुए चलती रही। इसके बाद वह अपने आप ही रुक गई। घटना को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। इस दौरान कार चालक को बचने तक का मौका नहीं मिल सका। कार में आग कैसे लगी, यह तो साफ नहीं है, लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा रहा है कि कार की स्पीड अधिक होने के चलते पहले टायर में आग लगी। इसके बाद यह पेट्रोल की टंकी तक पहुंचकर भयंकर रूप ले लिया हो।
नहीं थम रहे मां के आंसू, पत्नी-बच्चों का रो कर बुरा हाल
मथुरा। मृतक चांदी कारोबारी के कार में जलने से मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी मंजूदेवी और दोनों बेटों रोहित, राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मृतक की मां शिवदेवी की आंसू ही नहीं थम रहे हैं। हालांकि छोटा बेटा राहुल काम के सिलेसिले में मध्य-प्रदेश के कटनी गया हुआ है, सूचना मिलते ही वह वहां से चल दिया है। मृतक के चाचा केशवदेव ने थाना बलदेव में मामले की तहरीर दी है।
एक्सप्रेसवे पर वाहनों में लगी आग की घटनाएं
-23 जुलाई 2018 को नौहझील के माइल स्टोन-61 पर एंबुलेंस में लगी आग से झुलसे चार
-चार अगस्त-2018 मांट के गांव भीम के पास कार में आग लगी, बचे सवार
-28 अक्तूबर-2018 सुरीर के गांव नगला मौजी के पास गैस कैप्सूल में आग लगने से चलते पांच वाहन जले।
-दो नवंबर-2018 मांट के माइल स्टोन 104 क्रेन में लगी आग, बचे चालक-क्लीनर
-10 फरवरी को नौहझील के माइल स्टोन-64 पर कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान
-27 अप्रैल को बलदेव के माइल स्टोन-130 पर टायर से बस में आग लगने से 50 सवारियों ने बचाई जान
कोट
चलती हुई कार में आग कैसे लगी, यह साफ नहीं है। प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी के कारण कार में आग लगी होगी। चालक को बचाव का मौका तक नहीं मिला।
- विजय शंकर मिश्र, सीओ महावन
एक्सप्रेसवे पर पहले भी आग लगने से चालक की हो चुकी है मौत
कई वाहनों में आग लगने से झुलस चुके सवार, कूदकर बचाई जान
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर वाहनों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 12 अगस्त को कोतवाली सुरीर के माइल स्टोन 82 पर पशु व्यापारियों की मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। इससे पिकअप में लगने से चालक गाजियाबाद के अशोक विहार निवासी इम्तियाज की मौत हो गई थी, जबकि दो पशु व्यापारियों ने कूदकर जान बचाई थी। एक बार फिर मंगलवार को कार में आग लगने से चांदी कारोबारी की जलकर मौत हुई। इन वाहनों में अधिकतर टायर गर्म होने से आग लगी या फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि आखिर यह आग वाहनों में लग क्यों रही है।