फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fir registered against five persons

ज्योति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
fir registered against five persons
jail break
हत्या के मामले में जेल में बंद महिला के पेशी पर आने के दौरान रजिस्ट्री करने के मामले में थाना सदर बाजार में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। सब रजिस्ट्रार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं एसएसपी मोहित गुप्ता ने मामले में बंदी रक्षकों की लिप्तता की जांच सीओ रिफाइनरी सौंपी है।
विज्ञापन


बता दें कि हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालोनी बालाजीपुरम निवासी राजू शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा हत्या के आरोप में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसने मकान का बैनामा करने के लिए डीएम से पैरोल मांगी थी। पैरोल नहीं मिली तो ज्योति ने 27 अक्तूबर को पेशी पर आने के दौरान रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर लक्ष्मीपुरा कालोनी में स्थित अपने मकान को बलराम निवासी बलदेव को बेच दिया। डीएम से शिकायत के बाद जांच में मामले का खुलासा हुआ। डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


  गुरुवार को सब रजिस्टरार पुष्पेंद्र यादव की तहरीर पर ज्योति शर्मा, बलराम, गवाह रिंकू और लक्ष्मीनारायण व दस्तावेज लेखक दीपक दीक्षित के खिलाफ आईपीसी की धारा 423, 467, 468 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक तसनीम अहमद रिजवी ने बताया कि मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया गया। जल्द ही आरोपियों की गिफ्तारी होगी। ज्योति शर्मा पहले से जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मामले में बंदीरक्षकों की संलिप्तता को देखते हुए डीएम नितिन बंसल ने एसएसपी को भी कार्रवाई के लिए लिखा था। एसएसपी मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच को सीओ रिफाइनरी/लाइन आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह करेंगे। सीओ ने बताया कि जल्द ही तहकीकात के बाद जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed