{"_id":"688fbad8b36ac34c420b5ec9","slug":"fir-filed-against-five-in-land-dispute-mathura-news-c-369-1-mt11009-133736-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जमीन के विवाद में पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जमीन के विवाद में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने स्थानीय लोगों पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर महावन थाने में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बीच चौक गोकुल निवासी दिनेश सैनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बीते दिनों एक प्लॉट खरीदा था। इसके बाद वह प्लॉट की चहारदीवारी कराने गए तो कुछ स्थानीय लोग विरोध करने लगे। आरोप है कि प्लॉट की चहारदीवारी निर्माण कराने पर उन लोगों ने मारपीट और कहा यह जमीन सबसे पहले हमने खरीदी है। फिर वह प्लॉट को अपना बताने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित न्याय के लिए थाने गया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी कार्यालय के लिए भी पीड़ित ने चक्कर काटे, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महावन के गोकुल बांगर निवासी हरिमोहन शर्मा, अरुण कुमार, ममता शर्मा, सदर बाजार क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी अभय किशोर गौतम और बांकेबिहारी अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।