फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Finger prints of criminals being taken before going to jail

Mathura News: जेल जाने से पहले लिए जा रहे मुजरिमों के फिंगर प्रिंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Finger prints of criminals being taken before going to jail
मथुरा। अब पुलिस को जेल भेजे गए किसी भी मुजरिम के फिंगर प्रिंट तलाश करने के लिए उसे खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक क्लिक पर जेल भेजे गए किसी भी अपराधी के फिंगर प्रिंट मिल सकेंगे। मुजरिमों के यह फिंगर प्रिंट न्यायालय से जेल भेजने के आदेश के बाद विशेष टीम द्वारा लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक न्यायालय द्वारा किसी भी आरोपी को जेल भेजने पर जेल में ही उसके फिंगर प्रिंट लिए जाते थे। यदि वह जेल से छूटने के बाद कोई वारदात कर देता था तो पुलिस को फिंगर प्रिंट जेल के रिकॉर्ड से लेने पड़ते थे। पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए न्यायालय के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जेल जाने वाले प्रत्येक आरोपी के फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी न्यायालय से जेल भेजे जाने वाले अपराधियों को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में ले जाते हैं। वहां पर इनका रिकॉर्ड तैयार किया जाता है, साथ ही उसके फिंगर प्रिंट भी लिए जाते हैं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि विगत १५ दिनों मेें जेल में २७६ लोग न्यायालय के आदेश पर आए जबकि २५९ लोग छोड़े गए हैं। जेल आने के बाद प्रत्येक अपराधी के फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं, इन्हें हम जेल के रिकॉर्ड के तौर पर सुरक्षित रखते हैं। एडीजीसी भीष्म दत्त सिंह तोमर, एडीजीसी सुभाष चतर्वेदी, एडीजीसी भगत सिंह आर्य ने बताया कि विगत दिनों जितने भी आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा है, सभी के पुलिस द्वारा फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed