Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Final verification of 126 centres

यूपी बोर्ड परीक्षा: 126 केंद्रों का होगा अंतिम सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Final verification of 126 centres
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी परीक्षाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैद है। जिले में निर्धारित 126 परीक्षा केंद्रों का अंतिम रूप से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमें विद्यालयों का निरीक्षण कर रही हैं। जो सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, वाई-फाई सुविधा, निर्बाध बिजली आपूर्ति और बोर्ड के अन्य निर्धारित मानकों की बारीकी से जांच करेंगी। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 70 हजार परीक्षार्थियों के लिए 544 माध्यमिक विद्यालयों में से 126 केंद्र की अनंतिम सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन

इन केंद्रों को लेकर करीब 170 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिसमें कई केंद्र मानक से अधिक दूरी की आपत्तियां थी। इन पर जिला स्तरीय समिति निस्तारण व फेरबदल की संस्तुति भी भेजी रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान रोकने और व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों से मानकों के अनुपालन का लिखित आश्वासन भी लिया जा रहा है, ताकि खामी मिलने पर संबंधित की सीधी जवाबदेही तय की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed