फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   film will be made on history of Shri Krishna birthplace in Mathura

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर बनेगी फिल्म, जून के मध्य में शुरू होगी शूटिंग

Sun, 14 Apr 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 11:33 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर फिल्म बनेगी। जून के मध्य में शूटिंग शुरू होगी। फिल्म पीपीपी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी। 

विज्ञापन
film will be made on history of Shri Krishna birthplace in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इतिहास पर फिल्म बनने जा रही है। पीपीपी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश पाटिल और डायरेक्टर गौरव मिश्रा होंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं पक्षकार अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह सह निर्माता होंगे।

विज्ञापन


शहर के डैंपियर नगर स्थित एक होटल में रविवार को हुई प्रेस वार्ता में महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके मन में हमेशा से एक टीस थी कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के पूर्ण भाग पर उनका भव्य मंदिर बने। इसके लिए शाही ईदगाह मस्जिद के खिलाफ कानूनी लड़ाई कोर्ट में लड़ रहे हैं। नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इतिहास से रूबरू कराने के लिए अब एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से पूरे विश्व को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जून के मध्य में शुरू हो जाएगी। 70 फीसदी कलाकार ब्रज के होंगे। ब्रजवास में ही इसके अधिकांश बोल लिखे गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर गौरव मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म ऐतिहासिक होगी। कोरियोग्राफर माया मिश्रा, पीपीपी प्रोडक्शन हाउस के कॉस्ट्यूम डिजाइनर व स्टाइलिश अंशु जायसवाल, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर मोनू राजावत, लाइन प्रोड्यूसर गोपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed