{"_id":"5e3adcb08ebc3ee5e02ca1fc","slug":"file-report-mathura-news-agr42802229","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। विवाहिता की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मायके पक्ष ने घटना के पीछे विवाहेतर संबंधों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है।
पुलिस ने शालीमार रोड स्थित श्मशान स्थल में मंगलवार की रात जलती चिता से विवाहिता के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। गांव स्यारौल टप्पल जिला अलीगढ़ निवासी यशपाल ने बताया कि मृत अनीता उसकी बहन है। उसके पति कैलाश ने परिजनों के साथ मिलकर हत्या कर दी है।
शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। मामले में यशपाल ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। यशपाल का आरोप है कि घटना के पीछे कैलाश के एक अन्य महिला से विवाहेतर संबंध थे, जिसका अनीता विरोध कर रही थी। इसे लेकर अक्सर मारपीट होती रहती थी। दो अक्टूबर 2019 को मामले में अनीता ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद ससुरालीजन कार्रवाई न करने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके बाद सभी ने उसकी हत्या कर दी। सीओ जगदीश कालीरमन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति कैलाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।